मेरे मन में कई
कमरे बने हैं
और हर कमरे में
बसी हैं कुछ यादें
यादें कुछ खट्टी सी
कुछ मीठी और
कुछ कड़वी भी।
जब जिस याद से
मिलने का मन करे
मन के उस कमरे का
दरवाज़ा खोल लेती हूँ
और अपने कमरे का
दरवाज़ा बंद कर
पड़ी रहती हूँ अंधेरे में ।
बीती पुरानी बातों संग खेलना
अच्छा लगता है मन को
और मुझे मन की सारी
हरकतें अच्छी लगती हैं
सिवा इसके की मैं
जिन्हें भूलना चाहती हूँ
उनको भी सहेज कर
रखता है मन अपने
कमरे की तिजोरी में
मानो वो कोई अमूल्य निधि हों .....................
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
2 comments:
ye taala har kahin rahta hai
uski chabhi bahut mushkil se dhoondhi jaati hai:
dhoondhate dhoondhate kai kho jaate hain,din dhalne lagta hai ,phir so jaate hain
kitne to chabhi paa bhi lete hain,tab pata chalta hai ki taala hi nahi raha aur wo taala dusre ghar me ja latakta hai jahaan kisi ko chabhi ki chinta nahi hoti
well written,I praise you
thanx
Post a Comment